
Himachal Pradesh में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।प्रदेश भर में दोपहर करीब 1 बजकर 33 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप के झटके लगते ही कुछ एक जिलों में लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।हालांकि भूकंप से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन चम्बा जिला के चुराह क्षेत्र में 2-3 स्कूल भवनों की दीवारों में दरारें आईं हैं जबकि कांगड़ा जिले के तहत भरवाना में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।राज्य आपदा प्रबंधन के प्रवक्ता के बताया कि प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे हैं।भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में 6 किलोमीटर गहराई में था।रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही।
