स्टार नाइट में पंजाबी गायक सतिन्द्र सरताज,बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर और नाटी किंग कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल।

The news click

लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए रात 12बजे तक चलेंगी एचआरटीसी की बसे।

Shimla:ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज से अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव का आगाज होगा।1 से 4 जून तक रिज मैदान में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टार नाइट का आयोजन होगा।जिला प्रशासन की ओर से समर फैस्टीवल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।वीरवार शाम को पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।इसके अलावा शहर में दिनभर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन भी खासतौर से होगा।समर फैस्टीवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 2 जून को नाटी किंग कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे,जबकि 3 को पंजाबी गायक सतिन्द्र सरताज और आखिरी स्टार नाइट में बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *