Shimla:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने खलीनी और जाखू वार्ड में धुआंधार प्रचार किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला है और इस जोश से हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत हासिल करने जा रही है।उन्होंने कहा कि पूरे शिमला में पूर्व भाजपा शासित नगर निगम में कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यही कारण है कि जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

उन्होने कहा कि जनता को पता है कि अगर सच में कोई विकास कर सकता है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है,हमारी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है हम अपने दृष्टि पत्र के सभी वायदों को पूरा करेंगे शिमला में चाहे सफाई की व्यवस्था हो,पानी की व्यवस्था हो या बिजली की व्यवस्था हो उसको भारतीय जनता पार्टी ने और सुदृढ़ बनाया है,कांग्रेस और भाजपा में जनता फर्क समझ गई है और इस बार 2 तारीख को जो मतदान होने जा रहा है उसमें यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *