CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार शिमला नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए उतरे और सात वार्डों में नुक्कड़ सभाएं की।मुख्यमंत्री की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं रात नौ बजे तक चलती रहीं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोपहर लगभग साढ़े बारह अपने प्रचार अभियान की शुरूआत लोअर बाजार वार्ड से की,जहां से उमंग बंगा पार्टी की प्रत्याशी हैं।इसके बाद उन्होंने गंज बाजार से कांग्रेस की प्रत्याशी सुषमा कुठियाला, समरहिल से प्रत्याशी जगदीश ठाकुरभराड़ी वार्ड से कांग्रेस के प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी,कुफ्टाधार से पार्टी की प्रत्याशी सत्या वर्मा,कैथू वार्ड से कांग्रेस की उम्मीदवार कांता स्याल तथा अनाडेल से प्रत्याशी उर्मिल कश्यप के पक्ष में प्रचार किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस ही शिमला शहर के विकास को आगे बढ़ाएगी।शिमला के लोगों को साफ पीने का पानी,सड़कों को चौड़ा करने और शिमला में बिजली की लटकी हुई तारों को व्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर की हर समस्या का समाधान कांग्रेस पार्टी ही करेगी।इसलिए लोग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर सफल बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश हित में अनेकों निर्णय लिए गए हैं।शिमला शहर के हजारों लोगों को राहत देते हुए एटिक की ऊंचाई को बढ़ाकर उसे रहने योग्य बनाने का फैसला कांग्रेस सरकार ने ही किया है।इससे न केवल शिमला बल्कि पालमपुर,मंडी, सोलन और धर्मशाला शहर के निवासियों को भी फायदा होगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया गया है।इसके साथ ही आज ही महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत की किस्त जारी करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शिमला शहर से पार्षद रह चुके हैं और यहां के लोगों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं, इसलिए शहर की समस्याओं का निपटारा करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।बुजुर्गों का जीता दिल,बच्चों के साथ दिखाया प्रेम।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने प्रचार अभियान के दौरान सभी वर्गों का दिल जीत लिया।वह आत्मीयता के साथ बुजुर्गों से मिले और बच्चों के साथ स्नेह दिखाया।जगह-जगह दुकानदारों से मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाया और उनसे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की।मुख्यमंत्री का यह अंदाज शिमला के लोगों को खूब भाया और सभी से उनकी सादगी की तारीफ की।
