Shimla शहर में बंदरों के हमले से बचने के लिए 19 साल की लड़की संतुलन बिगडऩे से तीसरी मंजिल से गिर गई जिसे तुरंत उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह दर्दनाक हादसा शिमला शहर के उपनगर टुटू के ढांडा में पेश आया है।जानकारी के अनुसार हिमांशी शर्मा(19) पुत्री अशोक शर्मा निवासी ढांडा तीसरी मंजिल पर कपड़े उठाने के लिए जा रही थी।लड़की के पिता अशोक शर्मा की ढांडा में दुकान है। तीसरी मंजिल में पहुंचने पर बंदरों ने उस पर हमला कर दिया और बंदरों से बचने के लिए उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरी।पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।

