Shimla:भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही बड़े बड़े वादे कर रही थी पर अभी तक सत्ताधारी दल ने 34 प्रत्याशियों की घोषणा भी नहीं की है।जबकि भाजपा ने अभी तक 31 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और जल्द ही पार्टी 3 प्रत्याशियों की घोषणा भी करने जा रही है,उन्होंने कहा कि सीपीआईएम और आम आदमी पार्टी रोजाना शिमला शहर के अंदर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करती है पर जब नगर निगम चुनावों में प्रत्याशी देने की बात आई है तो सीपीआईएम और आम आदमी पार्टी को शिमला शहर के अंदर प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे है।उन्होंने कहा की राजनीति शुरू करना तो आसान है पर धरातल पर काम करना बहुत कठिन है और जिस प्रकार से सीपीआईएम और आदमी पार्टी केवल छोटे-छोटे टुकड़ियों की तरह काम कर रही है,उससे शिमला शहर के अंदर इन पार्टियों का कोई प्रभाव नहीं बड़ पा रहा है।भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर इन पार्टियों में दम है तो सभी 34 प्रत्याशियों को खड़ा करके दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *