प्रदेश के बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) की अदाणी समूह के उच्च अधिकारियों के साथ मंगलवार को बरमाणा में बैठक होगी।बैठक में अदाणी समूह के इंडिया लॉजिस्टिक हेड वीरेंद्र सकतावन और नर्स लॉजिस्टिक हेड नीलेश श्रीवास्तव शामिल होंगे।इस बीच,बैठक से पहले बीडीटीएस पदाधिकारियों ने एक बार फिर दो टूक कहा है कि ऑपरेटर 10.20 रुपये की दर से कम मालभाड़ा नहीं लेंगे।मालभाड़े पर सरकार ही अदाणी समूह से वार्ता करेगी।सभा अदाणी समूह के साथ सिर्फ प्लांट चलाने के लिए 30 साल से चल रहे नियमों और शर्तों पर ही वार्ता करेगी।इधर,सोमवार को बीडीटीएस कार्यकारिणी की हुई बैठक में अदाणी समूह के साथ होने वाली बैठक की रणनीति बनाई गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अदाणी समूह के पदाधिकारियों के साथ सिर्फ डंप,लोडिंग-अनलोडिंग सहित प्लांट चलाने के लिए 30 साल से चल रहे नियमों और शर्तों पर ही वार्ता की जाएगी।अदाणी समूह के अधिकारी मालभाड़े पर वार्ता करने को कहेंगे तो बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर ने जितना मालभाड़ा कम करना था,वो कर दिया है।कम किए मालभाड़े के बारे में सरकार को बता दिया गया है।मुख्यमंत्री ने उस ऑपरेटरों की ओर से प्रस्तावित मालभाड़े की दर पर अदाणी समूह के साथ सहमति बनाने के लिए समय मांगा है।ट्रक ऑपरेटर मुख्यमंत्री के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
