कांग्रेस सरकार में मंत्रियों को विभाग आबंटित कर दिए गए हैं।सरकार ने जहां वरिष्ठ नेता डॉ(कर्नल) धनी राम शांडिल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग सौंपा है तो वहीं मंत्री चंद्र कुमार के हवाले कृषि व पशुपालन विभाग रहेगा।मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने पास 6 विभागों के अलावा वे सभी विभाग रखें है जो अभी तक अन्य मंत्रियों को आबंटित नहीं किए हैं।इसी तरह अन्य मंत्रियों को विभागों का आबंटन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

1. वित्त विभाग।
2. सामान्य प्रशासन विभाग।
3. गृह विभाग।
4. योजना विभाग।
5. कार्मिक विभाग।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।

1. जल शक्ति विभाग।
2. परिवहन विभाग।
3. भाषा, कला और संस्कृति विभाग

डॉ(कर्नल) धनी राम शांडिल (स्वास्थ्य मंत्री)।

1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग।
2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
3. श्रम और रोजगार विभाग।

चंद्र कुमार (कृषि मंत्री)।

1. कृषि विभाग।
2. पशुपालन विभाग।

हर्षवर्धन चौहान (उद्योग मंत्री)।

1. उद्योग विभाग।
2. संसदीय कार्य विभाग।
3. आयुष विभाग।

जगत सिंह नेगी (राजस्व मंत्री)।

1. राजस्व विभाग।
2. बागवानी विभाग।
3. आदिवासी विकास।

रोहित ठाकुर (शिक्षा मंत्री)।

1. उच्च शिक्षा विभाग।
2. प्रारंभिक शिक्षा विभाग।
3. तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग।

अनिरुद्ध सिंह (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री)।

1. ग्रामीण विकास विभाग।
2. पंचायती राज विभाग।

विक्रमादित्य सिंह (लोक निर्माण मंत्री)

1. लोक निर्माण विभाग
2. युवा सेवाएं एवं खेल विभाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *