हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली क्षेत्र के गांव पंडोगा में बुजुर्ग दंपती का आकस्मिक निधन हो गया। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 74 वर्षीय सूरम सिंह और 71 वर्षीय कमला देवी के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात सूरम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उनकी घर पर ही मौत हो गई।तभी सामने खड़ी उनकी पत्नी की एकाएक अपने पति की हालत देखकर तबीयत बिगड़ गई।उन्हें उपचार के लिए घरवाले लेकर गए,लेकिन तब तक उसका भी निधन हो चुका था। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।
