
स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने और खाने की आदतों में स्वस्थ व स्वच्छ व्यवहारों को आत्मसात करना ही पोषण माह का मुख्य उद्देश्य है ताकि आमजन के बीच उचित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके।
यह विचार उपायुक्त आदित्य नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्ट मोर में जिला स्तरीय पोषण माह के समापन अवसर पर व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए आवश्यक है कि नवजात बच्चे माताएं वह तरुण पंक्ति के बच्चे स्वस्थ व पोषित आहार युक्त हो जिसके लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता रहती है।

उन्होंने कहा कि पोषण अभियान को जन अभियान बनाने में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बहुत अहम है।उन्होंने इस दौरान किए गए कार्यों की सराहना भी की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ममता पाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी,उन्होंने परियोजनाओं के तहत किए गए कार्यों का उल्लेख किया।पोषण माह के दौरान विभिन्न कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
जिला में चलाए जा रहे हैं लोहे की कढ़ाई अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से आई चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चितवन ने पोषाहार पर जानकारी व जागरूकता प्रदान की।

