शिमला के टूटीकंडी में एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पाया गया है। व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय दौलत राम निवासी गांव देवला छांव,डाकघर हरनोड़ा जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।यह शिमला के समरहिल में रहता था और किसी एनजीओ में काम करता था। उक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी के अंदर ही पड़ा हुआ था।पुलिस को लोगों द्वारा व्यक्ति के मृत पाए जाने की सूचना मिली,जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया।

“फोरैंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जुटाए सबूत”
पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।प्राथमिक जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।इसके बावजूद शिमला पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है।पुलिस ने फोरैंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।यही नहीं,टूटीकंडी बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला कमल वर्मा ने की है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *