हमीरपुर:हिमाचल प्रदेश में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’अभियान के तहत बुधवार को हमीरपुर में विशाल महापदयात्रा का आयोजन किया गया।सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल के साथ पदयात्रा का नेतृत्व किया।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए।उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ईवीएम को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाए। अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी का पक्ष रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कुमार पैलेस से गांधी चौक तक निकली पदयात्रा:कार्यक्रम की शुरुआत हमीरपुर बाईपास स्थित कुमार पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन से हुई।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओल्ड आरटीओ रोड,भोटा चौक और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक तक पदयात्रा निकाली।इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की नीतियों और चुनावी गारंटियों को लेकर सवाल उठाए।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *