Oplus_131072

DRT को शिमला में संचालित करने की मांग को लेकर शिमला बार एसोसिएशन ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान में सांसद अनुराग ठाकुर से विस्तृत चर्चा की,संसद में लोकसभा सत्र के दौरान अपने व्यस्त समय में बार एसोसिएशन की मागों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को इस पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया,एसोसिएशन के मुताबिक ना सिर्फ हमारी बात को सुना बल्कि जुलाई माह के आरंभ में हमारे द्वारा प्रदान की गई प्रस्तुति पर हुई कार्रवाई से भी हमें अवगत करवाया।इस दौरान अनुराग ठाकुर ने वित्त मंत्रालय से सम्पर्क करके विशेष सचिव (वित)संजय लोहिया से सीधा संवाद करवाया जिन्होंने विस्तार से हमारी बात को समझा और हमारे मांग पर सहमति जताई और कार्यवाही को अगले चरण में पहुंचाने के तत्काल मौखिक आदेश देते हुए हमें संयुक्त सचिव(वित्त)शालिनी पंडित से मिलने को कहा,एसोसिएशन ने उनसे मिलकर अपना पक्ष रखा जिस पर संयुक्त सचिव(वित्त)ने हमारी बात पर सहमति जताई और जल्द ही आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।संबंधित विभाग के हर अधिकारी से साकारात्मक बातचीत के बाद एसोसिएशन को पूर्ण उम्मीद है वे अपने कार्य में सफल होगे इसके लिए एसोसिएशन ने विशेष रूप से सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से हिमाचल प्रदेश के हित में रूचि दिखाई और हमारा मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *