Oplus_131072

शिमला पुलिस के एक एएसआई द्वारा टैक्सी ड्राइवर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी शिमला गौरव सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारी को सस्पैंड कर दिया है,और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार एएसआई रैंक के अधिकारी ने शुक्रवार को वीवीआईपी मूवमैंट के दौरान शिमला तवी मोड़ पर एक टैक्सी ड्राइवर आशीष कुमार को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी और बाइक हटाने को कहा।इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि जब ड्राइवर ने अधिकारी का नाम पूछा तो वह आपा खो बैठा और गुस्से में उसे लात मार दी।घटना का वीडियो ड्राइवर द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया,जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।जानकारी के अनुसार सुबह राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में वीवीआईपी मूवमैंट थी,जिसके चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जा रहा था।इसी दौरान तवी मोड़ पर यह विवाद हुआ।चालक आशीष कुमार ने वीडियो जारी कर बताया कि वह मौके पर अकेला था और एक साथ गाड़ी व बाइक नहीं हटा सकता था।इस पर पुलिस ने चालान की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की।पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *