राज्य सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक और सांस्कृतिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।उद्योग विभाग ने हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल में नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी है।शिमला के कद्दावर नेता हरभजन सिंह भज्जी को निगम का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भज्जी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।प्रदेश के हस्तशिल्प और बुनकरों के उत्थान के लिए उनका अनुभव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अधिसूचना के अनुसार बोर्ड में तीन गैर-सरकारी निदेशकों की नियुक्ति की गई है।हरभजन सिंह भज्जी बोथवेल लॉज, संजौली (निकट आईजीएमसी) शिमला,रमेश चंद पुत्र अमर नाथ निवासी गांव मलग,हमीरपुर और सतीश्वर शर्मा पुत्र स्वर्गीय जगमोहन शर्मा,तहसील ददाहू, सिरमौर शामिल हैं, जिसमें हरभजन भज्जी को इसका चेयरमैन बनाया गया है।यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग)आरडी नजीम द्वारा जारी किए गए हैं।अपनी नियुक्ति के बाद हरभजन भज्जी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी भेंट की और उनका और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *