
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हिमाचल प्रदेश को पीछे ले जाने वाला बैक गियर बजट करार दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा बजट कभी प्रस्तुत नहीं किया गया,जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में हजारों करोड़ रुपए की कटौती कर दी गई हो।डॉ.बिंदल ने कहा कि लगभग 4000 करोड़ की कटौती का सीधा असर प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं पर पड़ेगा और हर क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित होंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे मत्स्य पालन,कृषि,बागबानी,पशुपालन आदि के बजट को केवल केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रावधानों से जोडक़र किताब मोटी करने का काम किया है,जबकि वास्तविक राज्य स्तरीय पहल नगण्य है।प्रदेश का विकास केंद्र सरकार के सहयोग से ही आगे बढ़ रहा है।
