
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,टूटू में“अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस”के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।विद्यार्थियों को वनों के महत्व,उनकी आर्थिक एवं पर्यावरणीय भूमिका तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।वक्ताओं ने बताया कि वन हमारे जीवन,आजीविका एवं जलवायु संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और इनके संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।इस अवसर पर हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में विस्तार प्रभाग प्रमुख डॉ॰अश्वनी तपवाल ने विद्यार्थियों को वन एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा,की वन केवल पेड़ों का समूह नहीं हैं,बल्कि यह हमारे जीवन,आजीविका और देश की आर्थिक समृद्धि का आधार हैं।इसके अलावा डॉ॰रंजना नेगी ने जल -जीवन मिशन- 2026 के बारे में भी जानकारी दी।डॉ॰जोगिंदर सिंह चौहान ने मुख्यतः मिशन लाइफ के बारे में चर्चा की और कहा कि वनों के संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति को महत्वपूर्ण योगदान देना अति आवश्यक है।इसके अलावा इस अवसर पर संस्थान से कुलवंत राय गुलशन और स्वराज सिंह ने छात्रों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें संस्थान द्वारा तैयार किए गए जैविक खाद,कीटनाशक उत्पादों एवं औषधीय पौधों,स्थानीय मशरूम प्रजातियों की जानकारी दी गई।प्रदर्शनी में संस्थान द्वारा प्रकाशित किए गये साहित्य का भी प्रदर्शन किया गया।अंत में विद्यार्थियों को संस्थान द्वारा रिफ्रेशमेंट भी बांटी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत नारा-लेखन एवं पोस्टर निर्माण(पेंटिंग)प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।नारा-लेखन प्रतियोगिता में मनीषा (कक्षा 8वीं) ने प्रथम स्थान,कनिका (कक्षा 9वीं) ने द्वितीय स्थान,तथा परिधि शर्मा ( 7वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सुजीत(कक्षा 8वीं) ने प्रथम स्थान,पूनम (कक्षा 8वीं) ने द्वितीय स्थान,कुशाग्र (कक्षा 8वीं) ने तृतीय स्थान तथा रिया ठाकुर (कक्षा 8वीं) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापक वर्ग तथा इको क्लब इंचार्ज मिसेज नेहा शर्मा भी उपस्थित रहीं।विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
