
शिमला:(संजीव ठाकुर)/हिमाचल प्रदेश सरकार ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन किया है,2012 बैच के छह भारतीय पुलिस सेवा (IPS)अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।प्रमोशन लिस्ट में शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)संजीव कुमार गांधी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात शालिनी अग्निहोत्री को प्रमुखता से शामिल किया गया है,जो विभाग में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का प्रमाण है,यह पदोन्नति मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के तहत स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों और राज्यपाल की मंजूरी के बाद हुई है।

प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा रहा है!संजीव कुमार गांधी का करियर नशा तस्करी,अवैध खनन और संवेदनशील मामलों की जांच में शानदार रहा है।सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के भुघार गांव से संबंध रखने वाले गांधी ने 2011 में UPSC पास कर 2012 बैच में IPS जॉइन किया।कांगड़ा और ऊना में एसपी रहते हुए ड्रग माफिया पर कड़ा प्रहार किया,जिसके लिए 2022 में डीजीपी डिस्क और सर्वश्रेष्ठ प्रशासक पुरस्कार मिला।शिमला SSP के रूप में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही।शालिनी अग्निहोत्री,हिमाचल की एक प्रेरणादायक IPS अधिकारी,ऊना जिले के थाथल गांव से हैं।आर्थिक तंगी के बावजूद बिना कोचिंग के UPSC क्रैक कर AIR 285 पर IPS बनीं।ट्रेनिंग में बेस्ट ऑल-राउंड ट्रेनी रहीं और प्रधानमंत्री बैटन व होम मिनिस्ट्री रिवॉल्वर से सम्मानित हुईं।कांगड़ा SSP रहते हुए उत्कृष्ट कार्य किया,उसके बाद केंद्र में स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी/डायरेक्टर के रूप में तैनात हैं।उनकी पदोन्नति प्रोफार्मा आधार पर हिमाचल कैडर में ही प्रभावी है।
