
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के शुभ अवसर पर,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता के नाम विशेष संदेश देंगे।इस संदेश का प्रसारण 24 जनवरी, 2026(राज्यत्व दिवस की पूर्व संध्या)को किया जाएगा।दूरदर्शन केंद्र शिमला द्वारा इस संदेश का प्रसारण शाम 7:30 बजे किया जाएगा।आकाशवाणी शिमला द्वारा रात 8:00 बजे पूरे राज्य में एक साथ (State Hook-up) इसका प्रसारण किया जाएगा।आकाशवाणी शिमला के इस प्रसारण को FM शिमला,FM धर्मशाला,FM हमीरपुर और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ सुना जा सकेगा।
