पंजाब किंग्स की ओर से मंडी और कुल्लू के लिए मिली मदद।

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच शिमला जिला से संबंध रखने वाली बालीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने मदद का हाथ बढ़ाया है।प्रिटी जि़ंटा ने पंजाब किंग्स की ओर से प्रदेश के प्रभावितों की सहायता के लिए को 30 लाख रुपए दिए।उन्होंने यह राशि शिमला के सर्बजीत सिंह बॉबी की संस्था को दी है।

सोमवार को जानकारी देते हुए समाज सेवी सर्बजीत बॉबी ने बताया कि प्रिटी जि़ंटा ने मंडी और कुल्लू में हुए नुकसान के बाद राहत कार्यों के लिए बीते शनिवार यह राशि जारी की है।उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों से हमारे साथ संपर्क में थी और हिमाचल की मदद करने की बात कह रही थी।सर्वजीत बॉबी ने इस सहयोग के लिए प्रीति जिंटा का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि कुल्लू में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए पहले उन्होंने 50 लाख का टारगेट सेट किया था,लेकिन अब इस राशि में 30 लाख और जुड़ गए है जिसके बाद उन्होंने सहायता की इस राशि को एक करोड़ रुपए करने का फैसला लिया है।

