औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के भटोलीकलां में हिमुडा के एक खाली कमरे में एक अज्ञात महिला की हत्या हुई है।महिला को धारदार हथियार से मारा गया है।महिला की गर्दन और सिर में तेज हथियार से हमला हुआ है।हिमुडा कालोनी में रहने वाली एक अन्य महिला ने मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे कमरे में महिला को खून से लथपथ देखा।इस पर उसने हिमुडा कालोनी के केयर टेकर मुक्ती राम को सूचना दी। केयर टेकर ने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।महिला की आयु 30 वर्ष के लगभग है।महिला कौन है,यहां खाली कमरे में क्यों आई।इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।स्थानीय लोगों के अनुसार सुनसान जगह पर यह कालोनी होने से यहां पर आपराधिक मामले होते रहते हैं।कालोनी में कुछ कमरे खाली होने से यहां पर नशेड़ी लोग आते रहते है।यहां पर पुलिस की गश्त कभी कभार होती है। लोगो ने पुलिस से रूटीन गश्त करने की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने इस मामले में एक स्पैशल टीम का गठन कर छानबीन शुरू कर दी है।बरोटीवाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *