
शिमला में स्क्रब टायफस से पहली मौत हुई है।आईजीएमसी में अब तक करवाए गए टैस्टों में 44 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं जिसमें से कसुम्पटी के 91 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।यह 29 जुलाई को तेज बुखार होने पर भर्ती हुए थे और दो अगस्त को यह स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाए गए थे।इन्हें आईसीयू में रखा गया था,लेकिन बुधवार को इन्होंने दम तोड़ दिया है।आईजीएमसी प्रबंधन के अनुसार शिमला में इस वर्ष इस बीमारी से पहली मौत हुई है।गौर रहे कि स्क्रब टायफस एक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है,जो खेतों,झाड़ियों व घर के आसपास घास में रहने वाले चूहों में पनपता है।जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टायफस बुखार बन जाता है।ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए और इसके लक्षण दिखने पर तुरंत स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।
