
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करने के लिए बधाई दी और हिमाचल में हाल ही में आई आपदा से हुए नुक्सान के संदर्भ में जानकारी दी।प्रधानमंत्री मोदी ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और अन्य केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है और भविष्य में किसी भी संसाधन की आवश्यकता होने पर उसे तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा।प्रधानमंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।जयराम ठाकुर ने आपदा राहत और बचाव कार्य में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
