जनप्रतिनिधियों ने उठाया आठ साल से बेकार पड़ी एक्सरे मशीन का मुद्दा।

स्वास्थ्य मंत्री,कर्नल(डॉ.)धनी राम शांडिल ने वीरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,टुटू का औचक निरीक्षण किया,इस दौरान ग्राम पंचायत,टुटू-मजठाई के प्रधान,उत्तम सिंह कश्यप,टुटू वार्ड की पार्षद,मोनिका शर्मा और प्रदेश कांग्रेस सचिव,चंद्र शेखर शर्मा भी मौजूद रहे,राज्य बिजली बोर्ड की एक खाली वर्कशॉप के भवन में गत दस वर्षों से संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टुटू ,का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री,स्व.वीरभद्र सिंह ने 29 अगस्त,2014 में किया था।तब से लेकर बिजली बोर्ड के साथ संपदा स्थांतरण संबंधित औपचारिकताओं को पूरा न किए जाने के कारण स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण अभी तक नहीं किया जा सका है,एक्सरे कक्ष के लिए अनुकूल डिजाइन और रेडियोग्राफर की तैनाती न होने के कारण आठ वर्ष पूर्व लगाई गई एक्सरे मशीन भी धूल फांक रही है।ऐसे में जन-प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि स्वास्थय सम्बन्धित उपकरणों को सुचारू करने के लिए अनुकूल डिजाइन की बिल्डिंग न होने से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है।मौके पर उपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी,मशोबरा डॉ. राकेश गोयल ने बताया कि बिल्डिंग स्थानांतरण के एवज में बिजली बोर्ड को 36 लाख रुपए का भुगतान बहुत पहले कर दिया गया है,स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग के निर्माण हेतु बिजली बोर्ड के साथ सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने,उचित बजट की व्यवस्था करने और रेडियोग्राफर की नियुक्ति करने जैसी कई अन्य मांगे की है,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी,डॉ.अतुल ने बताया कि रोजाना 60 से 70 रोगी उपचार के लिए इस स्वास्थय केन्द्र में आते हैं,उन्होंने बताया कि रोगियों की भारी भीड़ के कारण इस केंद्र में एक अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,एक बहुउद्देशीय कार्यकर्ता और एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की आवश्यकता है,इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सभी समास्यों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट सहित प्रस्ताव उन्हें प्रस्तुत करने के आदेश दिए,उन्होंने स्थानीय जनता और जन-प्रतिनिधियों को समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया।
