Congress पार्टी पूरे देश में मुस्लिम लीग के नक्शेकदम पर चल रही है।ऐसा प्रतीत होता है कि मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने कहा कि केरल में मुस्लिम लीग जो कांग्रेस की सहयोगी है और जिसके बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि यह शुद्ध पवित्र लोग हैं,उन्होंने केरल की सड़कों पर हिंदू विरोधी नारे लगाए।उस पर कांग्रेस की ओर से कोई टिप्पणी न किया जाना,इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस मुस्लिम लीग के समर्थन में खड़ी है।डाॅ.बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र केवल और केवल एक धर्म विशेष के तुष्टीकरण के साथ भरा पड़ा है।कांग्रेस पार्टी देश को केवल वोट लेने के लिए जाति,धर्म,संप्रदाय के आधार पर बांटने की दोबारा से तैयारी कर रही है।प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनेक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से कहा कि 97 प्रतिशत हिंदू राज्य हिमाचल में कांग्रेस ने हिंदूवादी पार्टी को हराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *