धर्मशाला,भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया की जरूरत है।वर्तमान समय में रूस और यूक्रेन भी पीएम मोदी को याद कर रहे है की वह आए और उनके बीच वार्ता करवाए।यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात है।उन्होंने कहा की कांग्रेस के केंद्र कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल में दिन रात का अंतर है।सब्सिडी वाले एलपीजी पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के अंतर्गत 2014 में बैंकिंग पहुंच की कमी के कारण एलपीजी सब्सिडी पर डीबीटी बंद कर दिया गया था और 2022 डीबीटी के माध्यम से 73000 करोड़ रुपये की बचत की गई।फरक साफ है और इस अंतर को जनता समझती हैं।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विकास की राह प्रशस्त कर रही है, 2014 में 55% गांव सड़कों से जुड़े थे और 2023 में 99% गांवों की बचत- सड़कों से जुड़े है। यह योजना भाजपा द्वारा शुरू की गई थी।जन औषधि केंद्र में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सभी देश वासियों को दवाइयाँ के लक्षय से देश आगे बड़ा है 2014 में 80 स्टोर थे और 2022 में 10,000 स्टोर देश में बने।ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन औसत बिजली आपूर्ति में वृद्धि हुई है 2014 में 12:30 घंटे और 2024 में 22:30 घंटे बिजली देश वासियों को मिले है।अब तो जनता भी जानती है को भाजपा सरकार और कांग्रेस सरकार में क्या अंतर है।संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव के प्रवास के चौथे दिन कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डॉ.राजीव भारद्वाज के पक्ष में फतेहपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को रेहन फतेहपुर में संबोधित किया, बैठक का मुख्य विषय बूथ विजय संकल्प अभियान” रखा गया था,इस दौरान चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विस्तारक राजपाल सिंह,जिला प्रदेशाध्यक्ष रमेश राणा,फतेहपुर मंडल अध्यक्ष राजिंदर सिंह राणा,भिवानी पठानिया प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष,मुनिश,महामंत्री कुलदीप डोगरा,मंडल,जिला और प्रदेश पार्टी के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, मंडल से जिला और प्रदेश में मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के मंडल पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य,ग्राम केंद्र प्रमुख और प्रकोष्ठों के मंडल संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कि अपने-अपने बूथ पर क्या-क्या जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं और अपने क्षेत्र के लोगों को वोटिंग वाले दिन वोट डालने के लिए प्रेरित करना है ताकि भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें बड़े अंतर से जीते और 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आने वाले चुनाव में अपने बूथ का ध्यान रखना है और यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बूथ अध्यक्षों से वर्चुअल मीटिंग कर रहे हैं और उन्हें अपने बूथ को मजबूत करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *