
BJP प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया,बहुत सारे ऐसे महत्त्वपूर्ण विषय हैं,जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए।प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है,बिंदल ने कहा कि चंबा में जिस प्रकार से निर्मम हत्या हुई उसके बाद यह स्थितियां सुधारनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई जिला ऐसा नहीं बचा है,जहां लगातार बलात्कार,हत्याओं की घटनाएं न बड़ी हो,और तो और मुख्यमंत्री के गृह जिला में जो अमानवीय कृत्य हमारी एक बहन,माता के साथ किया गया, जो शर्मनाक है।लगातार कांग्रेस के लोग कहा करते थे कि मणिपुर के अंदर जो हुआ,वह दुखदायी है,लेकिन हमीरपुर में एक बहन के बाल काट के उसका मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया जाना,इसके बारे में अभी तक सरकार की ओर से रुक स्पष्ट नहीं किया गया यह चिंतनीय है।आज कांग्रेस नेता कर्जे की बात कह रहे हैं,लेकिन सबसे ज्यादा कर्ज तो कांग्रेस की सरकारों ने लिया,उसका कोई जिक्र नहीं कर रहा है।उनके नेता अब जवाब देने से भाग रहे हैं।उन्होंने कहा कि जब समाज की सेवा करने की बात आती है तो फिर वह कहते हैं कि खजाना खाली है।आपने टैक्सी ऑपरेटर के ऊपर टैक्स बढ़ाया,हर प्रकार के इनडायरेक्ट टैक्स को बढ़ावा दिया।औद्योगिक क्षेत्र की बिजली महंगी कर दी,लेड उत्पादन करने वाली उद्योग के ऊपर के ऊपर टैक्स लगा दिया,सात रूपये डीजल महंगा कर दिया।आपदा के समय सरकार ने डिपो में दाल और तेल महंगे कर दिए।
