The news click

झोटे की पूजा के साथ राज्यस्तरीय सायर मेले का शुभारंभ अर्की के चौगान मैदान में हुआ।तीन दिवसीय इस मेले का शुभारंभ सीपीएस संजय अवस्थी ने किया।रविवार को बारिश के बीच भी मेले का उत्साह कम नहीं हुआ है।जिसमें लोगों ने सुबह से मेले में पहुंचना शुरू कर दिया था।इस मौके पर सीपीएस संजय अवस्थी ने प्राचीन काली मंदिर में प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की और हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक संकट से रक्षा के लिए प्रार्थना की।उन्होंने अर्की के चौगान में उपस्थित जनसमूह को सायर मेले की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी परंपराएं हैं और युवा पीढ़ी को इनके विषय में पूरी जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि अर्की का सायरोत्सव अत्यंत प्राचीन है और मान्यताओं के अनुसार इसका प्रथम आयोजन आज से 380 वर्ष पूर्व हुआ था।उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि आज भी यह आयोजन परंपरागत रूप में जारी है।इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।सोमवार यानी आज विशाल दंगल का आयोजन भी होगा।इस मौके पर उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल,खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सतीश कश्यप,नगर परिषद अर्की के अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता,पार्षदगण,युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *