The news click

बिलासपुर के लुहणू स्थित कहलूर खेल स्टेडियम में शनिवार को हिमाचल शिक्षा समिति के सरस्वती विद्या मंदिरों की 2 दिवसीय 33वीं प्रांतीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।शुभारंभ समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण,युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हुए थे।उन्होंने कहा कि बिलासपुर के इस कहलूर खेल परिसर में 7 करोड़ रुपए की राशि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान शीघ्र ही तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल शिक्षा समिति शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों में भर रही है।उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा,संस्कार व खेल के साथ-साथ इसमें हुनर भी जोड़ दीजिए।अनुराग ठाकुर ने कहा कि समिति प्रदेश में अपने 2 स्कूल ऐसे बनाए,जिसमें शिक्षा व खेलों के साथ संगीत,स्वरोजगार हेतु हाथ के अन्य हुनर भी सिखाया जाना शुरू हो।

The news click

उन्होंने कहा कि इससे रोजगार हेतु युवाओं का प्रदेश से हो रहा पलायन भी रुकेगा और प्रदेश में ही ग्रामीण व शहरी स्तर पर आय के साधन भी बढ़ेंगे।उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि हिमाचल शिक्षा समिति के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे यदि तैयारी करें तो वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री होने के नाते रेडियो पर रेडिया जॉकी के रूप में प्रतिदिन एक-एक घंटे का प्रसारण समिति के स्कूलों के विद्यार्थियों से करवाएंगे।इससे पहले हिमाचल शिक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष मोहन केष्टा ने मुख्यातिथि का हिमाचली टोपी, शॉल व स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया। समिति के प्रांत संगठन मंत्री दिला राम चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता  में 7 जिलों बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के 312 छात्र-छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर,भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान,प्रांत खेलकूद संयोजक युगल किशोर, क्षेत्रीय खेल प्रमुख बलदेव शर्मा,प्रांत संगठन मंत्री ज्ञान,समिति के जिला अध्यक्ष अमीं चंद शर्मा,जिला मंत्री ओंकार,समिति जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी,पूर्व पंचायत प्रधान प्यारे लाल चौधरी और दीप शर्मा सहित विभिन्न जिला के युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *