The news click

BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने आईटी और सोशल मीडिया सेल में नवनिर्मित कार्यालय का दौरा किया और विभागों की संबंधित टीम के साथ बैठक की।उन्होंने कहा कि आईटी के माध्यम से सभी मंडलों और बूथों तक सारे कार्यक्रम को सरल और नमो एप पर अपलोड करने की दिशा में हमारा आईटी सेल सक्रिय भूमिका निभाए।आईटी सेल सोशल मीडिया के कार्यकर्ता से वार्ता करते हुए हर विषय को प्रभावशाली तरीके से बूथ के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि आज का युग आईटी और सोशल मीडिया का है और इसमें यह दोनों विभाग पूरी ताकत से काम करेंगे।उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा,मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *