
नगरोटा सूरियां:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत खब्बल (नगरोटा सूरियां) में दिवंगत कांस्टेबल कमलजीत और कैरियाँ (ज्वाली) के कांस्टेबल अभिषेक के घर पर परिजनों से सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे।जिनका गत दिनों चंबा के बैरागढ़ में ड्यूटी के दौरान सड़क पर भूस्खलन के कारण दुखद निधन हो गया था।इस मौके पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी उनके साथ थे।उपमुख्यमंत्री ने यहां पहुंचने पर परिवारजनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार से अपनी संवेदनाएं प्रकट की।उन्होंने सरकार की तरफ से परिवारजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही।इस मौके पर उपमुख्यमंत्री के साथ एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत,जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुरेश महाजन,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
