
Shimla के समरहिल क्षेत्र में शिव बावड़ी मंदिर पर हुए भूस्खलन के बाद शवों के मिलने का क्रम जारी है।सर्च अभियान के छठे दिन शनिवार को मलबे से एक और शव बरामद किया गया है,जिससे मृतकों की संख्या अब 17 पहुंच गई है।शव की पहचान हिमाचल प्रदेश विश्वविधालय के दिवंगत प्रोफैसर पीएल शर्मा के पुत्र ईश शर्मा के रूप में हुई है।इस मलबे में अभी भी चार लोग लापता बताए जा रहे हैं,जिनके जिंदा होने की उम्मीद बहुत कम है।एएसपी सिटी नवदीप सिंह की अगुवाई में यहां सर्च ऑप्रेशन चलाया जा रहा है।
