
Himachal Pradesh सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार को वन विभाग का दायित्व सौंपा है।विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर उन्हें प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हेड ऑफ फोरेस्ट फोर्स) के पद पर तैनाती दी गई है।इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।इससे पहले राजीव कुमार वन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। साल 2000 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पर्यावरण और वन मंत्रालय में सेवाएं दे चुके हैं।इन्हें गृह मंत्रालय में निदेशक सहित विभिन्न स्तरों पर भारत सरकार में लगभग 17 वर्षों तक काम का अनुभव है।खतरनाक लैंटाना घास प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास से संबंधित कार्यक्रम की शुरूआत का श्रेय भी इन्हें दिया जाता है।
