
ऊना मुख्यालय पर हिमाचल कब्बडी एसोसिएशन द्वारा हिमाचल कबड्डी लीग के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इस कबड्डी लीग की अध्यक्षता जिला हेडबॉल एसोसिएशन ऊना के अध्यक्ष प्रवीण दुवे ने की,इस अवसर पर कब्बडी लीग के अध्यक्ष चहल ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलो मे इसी प्रकार के ट्रायल रहे है।अभी तक ऊना समेत 8 जिला के ट्रायल पूरे हो चुके है और बाकी बचे तीन अन्य जिलो की तारिक फाइनल कर दी गई है वहा भी कब्बडी लीग के ट्रायल इसी प्रकार सम्पन्न किये जायेंगे।उंन्होने कहा कि इन ट्रायल के समाप्ति के बाद हमीरपुर मे तीन दिन कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से इन मे से बेहतर खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा।उस के बाद उन खिलाड़ियों की बोली होगी ओर उन्हें अपनी अपनी टीमों के लिए चुना जाएगा।

उंन्होने जानकारी देते हुए कहा कि ये पहली बार अपने आप मे हिमाचल के खिलाड़ीयो के लिए सुनहरा अवर मिला है जहां इस से खिलाड़ियों के माध्यम से प्रदेश का नाम तो उचा होगा ही वही खिलाड़ी अपने जिला व ब्लॉक का नाम भी चमकाएगे।उंन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि जो टेलेंट गलियों व गांव तक किसी कारण सीमित रह जाता है उसे हम लोगो के बीच लाये ओर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम करे।उंन्होने कहा कि इसका एक और लाभ होने वाला है जो युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे है उनके लिए खेलों का ये आयोजन फायदा मंद साबित होगा।कार्यक्रम में प्रबीन दुबे,मेहर सिंह वर्मा,अशबनी जोशी,राणा मोटर से रविंद्र ठाकुर,मौजूद रहे और आयोजन में ऊना के सभी खिलाड़ियों का सहयोग मिला।

