सोलन जिला के उपमंडल नालागढ़ के तहत नालागढ़-रामशहर मार्ग पर प्रीत कालोनी के समीप 3 अज्ञात युवकों ने दो सगे भाइयों को तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।मृतकों की पहचान वरुण और कुणाल निवासी तहसील नकोदर जालंधर पंजाब के रूप में हुई है जो नालागढ़ के वार्ड नंबर-6 में किराए के मकान में रहते थे।इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नकोदर पंजाब के बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है,जिनका शुक्रवार यानी आज नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि दो सगे भाइयों पर अज्ञात युवकों द्वारा हमला किया गया,जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,जोकि जल्द ही हिरासत में होंगे।

लोग मोबाइल से बनाते रहे वीडियो
गुरुवार शाम 6:00 बजे रामशहर मार्ग पर कुनाल और वरुण को जब पंजाब से आए तीन लोग मार रहे थे तो उस दौरान वहां से एक निजी बस भी निकली।लेकिन बस में सवार लोग इन लोगों को मारते हुए मोबाइल से वीडियो तो बनाते रहे लेकिन किसी ने इन्हें छुड़ाने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं दिखाई।डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि लोग वीडियो तो बनाते रहे और घायलों के खून बहता रहा लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल तक नहीं पहुंचाया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *