BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में सतासिन वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन सरकार बन चुकी है।चम्बा के सलूणी में एक भयानक हत्या हुई।जनमानस उस हत्या के विरोध में खड़ा हुआ।चम्बा जिले में भय का माहौल,आशंका का माहौल व्याप्त रहा,लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए प्रभावित परिवार के पास जाने की जहमत तक नहीं उठाई।आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई है,तब से प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।जहां प्रदेश में हत्याओं व बलात्कार जैसे अमानवीय कृत्यों का दौर चल रहा है वहीं शिमला जिले के रोहड़ू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।हैरानी की बात है कि पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे भरे बाजार में यह कुकृत्य होता है और सरकार मामले पर पर्दा डालने में जुट जाती है।उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है,जहां गरीब के बच्चे की आंख फोड़ने का प्रयास होता है और ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार व प्रशासन की कोई भी जवाबदेही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *