
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।महिला थाना बद्दी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार प्रवासी परिवार बद्दी में काफी समय से रह रहा है जिसकी एक 6 वर्षीय बच्ची भी है।मंगलवार को पड़ोस की झुग्गी में रहने वाले नाबालिग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।सी.एच.सी. बद्दी अस्पताल में बच्ची का मैडीकल करवाया जा रहा है।डी.एस.पी. बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
