कृषि मंत्री ने चार दिवसीय बाबा क्यालू जी महाराज महादंगल में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत।

Nurpur:कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परम्पराओं के प्रतीक हैं।यह न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखते हैं बल्कि उसके सम्वर्द्धन एवं सरंक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत गंगथ कस्वा में चार दिवसीय बाबा क्यालू जी महाराज महादंगल के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।इस मौके पर इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन तथा नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन,पुलिस अधीक्षक अशोक रतन,एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर,कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष कर्ण पठानिया,छिंज मेला कमेटी के संयोजक सुभाष सेठी,प्रधान राजेश भल्ला विशेष तौर पर शामिल रहे।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध एवम बहुरंगी संस्कृति में मेलों व उत्सवों का विशेष योगदान है।ऐसे आयोजनों से जहां एक ओर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है,वहीं इससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों का भी भरपूर मनोरंजन होता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार,प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के प्रति वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सारा साल कई बड़े मेलों व उत्सवों का आयोजन होता है।जिनमें से गंगथ छिंज मेला भी  काफी ऐतिहासिक व प्रसिद्ध  है।उन्होंने कहा कि मेरी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है तथा वह मंदिर के उत्थान व मेले के विस्तार के लिए कमेटी को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

प्रदेश सरकार मंदिरों के सौन्दर्यकरण और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।उन्होंने स्थानीय विधायक तथा मेला कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सूक्खु के कांगड़ा ज़िला के प्रवास के दौरान स्टेडियम निर्माण के लिए रखी गई मांग को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरा करते हुए मेला परिसर में भव्य स्टेडियम बनाने की घोषणा की,जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से पहली किश्त के तौर पर 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।उन्होंने स्थानीय विधायक की मांग पर वन विश्राम गृह के सुधारीकरण करने की भी घोषणा की ।इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दंगल अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा दंगल बन चुका है।जिसमें देश-विदेश के नामी पहलवानों व कलाकारों को अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का अवसर  प्राप्त होता है।इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों का भी भरपूर मनोरंजन होता है।उन्होंने छिंज के विस्तार के लिए मेला कमेटी को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी, प्रशासन के सयुंक्त प्रयासों की सराहना की,इससे पहले,छिंज कमेटी के संयोजक सुभाष सेठी ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का पगड़ी पहना कर स्वागत किया।

इस अवसर पर डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, कांग्रेस ओबीसी उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देविंद्र मनकोटिया,बाबा श्री क्यालू जी महाराज छिंज कमेटी के सदस्य असलम खान, राकेश धीमान,राकेश शर्मा, गगन सिंह,प्रशोतम शर्मा,नरेश शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुरेंद्र भल्ला सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य, देश-विदेश के नामी पहलवान व हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *