Shimla:सेजिज ने स्कूली छात्रों के लिए 5 एवं 6 जून को गेयटी थियेटर में पुष्प उत्सव का आयोजन किया।इसमें पांच स्कूलों के 58 छात्रों ने 6 वर्गों में भाग लिया।ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज, लॉरिएट पब्लिक स्कूल,आर्किड प्रेप स्कूल,पोर्टमोर स्कूल और मोनाल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बहुत ही खूबसूरती से अपने अपने वर्ग में कलात्मक वस्तुएं बनाई।पहले स्थान पर ऑकलैंड हाउस स्कूल और मोनाल पब्लिक स्कूल रहे।दूसरे स्थान पर लॉरियेट पब्लिक स्कूल और तीसरे स्थान पर पोर्टमोर स्कूल रहे।

पुष्प की पहचान प्रतियोगिता में लॉरियेट पब्लिक स्कूल हर वर्ष की तरह अव्व्ल रहा।डा एस पी भारद्वाज,प्रो आफ हार्टीकलचर,तरविंदर कौर,चीफ टेक्नीकलर आफिसर,सी पी आर आई और एस एल कश्यप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई,6 जून को पारितोषिक वितरण समारोह में गीता कपूर,डायरेक्टर पर्सनल,सतलुज जल विद्युत परियोजना ने सभी प्रतिभागियों को फूलों/पर्यावरण पर आधारित पुस्तकें और प्रमाणपत्र वितरित किए।

उन्होंने सेजेस द्वारा पुष्प एवं पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाने के इस प्रयास की प्रशंसा की।इस अवसर पर सेजेज संस्था के प्रधान दीपक भसीन,सचिव राहुल माहेश्वरी,संयुक्त सचिव आशुम सूद, वरिष्ठ सदस्य परमजीत कौर,आदर्श सिंह,गीता दत्ता,अमर पाल कोछर एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *