Shimla हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने लोअर ढली,भट्टाकुफर, विकासनगर और न्यू शिमला से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।इस दौरान उन्होंने ढली,मशोबरा,भट्टाकुफर, विकासनगर व न्यू शिमला में जन संवाद किया और प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट डालने की भी अपील की।

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए मेनिफेस्टो को लेकर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह जनहित का संकल्प पत्र है।रिटेंशन को लेकर सरकार ने जो बात की है वो 2.70 से 05 की है।अभी इसे लेकर और भी समीकरण किया जाएगा,ताकि इतने समय से जो लोग जूझ रहे है कभी M.C में तो कभी TCP तो कभी पंचायत में गए जिसकी वजह से स्थिति अव्यवस्थित हो गई है।उसके ऊपर सबसे पहले काम कर रहे है।कोई भी क्षेत्र छोड़ा नहीं है।उन्होंने कहा कि सबसे बडी समस्या केवल तार की है।इंट्रा सिटी में ट्रैफिक कम करने के लिए केवल तार का निर्माण करवाया जाए।उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधनसभा क्षेत्र में केवल 12 वार्ड के अन्तर्गत स्मार्ट सिटी के तहत काम हुआ है। मर्ज एरिया में कोई भी काम नहीं हुआ है।अगर कांग्रेस पार्टी का मेयर बनता है,तो सबसे पहले पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा 24 घंटे पानी देने की साथ ही मूलभूत सुविधाओं के ऊपर ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *