
शिमला के राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय”कोटशेरा”चौड़ा मैदान,में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ.अनुपमा गर्ग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय,विद्यार्थी नामांकन और आधारभूत संरचना में निरंतर प्रगति कर रहा है कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षण और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं,बताया कि बीए इंग्लिश ऑनर्स की तृतीय वर्ष की छात्रा आकृति ठाकुर प्रदेश में सर्वप्रथम रही।

मुख्यातिथि हरीश जनारथा ने अकादमिक,सांस्कृतिक, खेलकूद एन.सी.सी.और “एन.एस.एस” गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।जिसमें विज्ञान संकाय के 36,वाणिज्य संकाय के 39,मानविकी संकाय के 128,बी.सी.ए. संकाय के 34,खेलकूद में 63,एन.सी.सी. के 26, एन.एस.एस. 31,रोवर्स एंड रेंजर्स के 11,रेड रिब्बन के 5,केन्द्रीय छात्र परिषद् के 4,और अंतरमहाविद्यालयीय सांस्कृतिक गतिविधियों के 2 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अपने सम्बोधन में विधायक हरीश जनारथा ने पुरस्कृत किए गए विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रत्येक क्षेत्र में महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राचार्य डा.अनुपमा गर्ग की सराहना की।हरीश जनारथा ने महाविद्यालय और विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास और सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने काॅलेज प्रशासन और छात्रों की छात्रावास निर्माण जैसी मांगों को सरकार से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महासुई नाटी रही।मंच संचालन डाॅ.दिनेश सिंह कंवर और डाॅ.अनुप्रिया शर्मा ने किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के उपस्थित रहे।

