हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के अब तक के परिणामों में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज करके सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत का आंकड़ा छू लिया है,जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर सिमट गई है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर जसवां से चुनाव जीत चुके हैं,जबकि सरकार के आठ मंत्री हार चुके हैं।कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी,सुरेश भारद्वाज,राजेंद्र गर्ग,डॉ.राजीव सैजल,रामलाल मारकंडा,पार्टी के दिग्गज नेता और रणनीतिकार डॉ.राजीव बिंदल चुनाव हार गए हैं।कांग्रेस अब तक 35 सीटें जीत चुकी है और चार पर आगे है और भाजपा 20 सीटें जीत चुकी है और छह पर आगे है।तीन सीटों पर भाजपा के बागी हमीरपुर से आशीष शर्मा,नालागढ़ से के एल ठाकुर और देहरा से होशियार सिंह चुनाव जीत चुके हैं।
सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को मतदाताओं ने पूर्णतया नकार दिया है।
कांग्रेस विधायक दल और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री हरोली,ज्वालामुखी से संजय रत्न,गगरेट से चैतन्य शर्मा,विक्रमादित्य,सुधीर शर्मा,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,सुखविंदर सुक्खू आदि दिग्गज चुनाव जीत चुके हैं।इस बीच पार्टी की चुनाव में जीत के बाद इसके प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला पहुंच चुके हैं।पार्टी के जीते हुए विधायक में कोई टूट न हो,इसलिए इन्हें राज्य से बाहर ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पार्टी की जीत को लेकर पहले से आशान्वित थीं।पार्टी की आज ही एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।बैठक कहां होगी,इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया। राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा,इस सवाल पर उन्होंने कहा इस पर हाईकमान से विचार-विमर्श कर तय किया जाएगा।उधर,प्रतिभा और सुखविंदर सुक्खू का मुख्यमंत्री पद के लिए नाम सामने आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *