पल पल बदल रहे समीकरण:आंकड़े।
हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है।भाजपा को 30 और कांग्रेस को 36 सीटें मिली हैं। अन्य को 2 सीट मिली है।
शिमला ग्रामीण सीट से पहले राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है।
कांग्रेस प्रत्याशी को 2462 वोट मिले।
भाजपा उम्मीदवार को 1530 वोट मिले।

घुमारवीं से कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे,मंत्री राजेंद्र गर्ग पीछे
घुमारवीं से पहले राउंड में कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे, मंत्री राजेंद्र गर्ग पीछे
शिमला शहरी सीट से हरीश जनारथा 1724 वोटों के साथ सबसे आगे
संजय सूद 1146 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर
टिकेंद्र पावर 287 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।
हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 32 और कांग्रेस को 34 सीटें मिली हैं।अन्य को कोई सीट नहीं मिली है।

शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे

कुल्लू जिले के मनाली हल्के से शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे।पहले राउंड में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 524 मतों से आगे।
हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ अनिल धीमान आगे।
ऊना सदर,हरोली और कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
किन्नौर सीट पर कांग्रेस के जगत सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 1257 वोट मिले हैं। भाजपा के सूरत नेगी को 749 वोट मिले हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2226 मतों की बढ़त
पहले रोड में सराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2226 मतों की बढ़त
कांगड़ा जिले के पहाड़ी शहर पालमपुर में भाजपा के त्रिलोक कपूर 755 वोटों के साथ आगे,कांग्रेस के आशीष बुटेल को 540 वोट मिले हैं।
सोलन के नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर 1844 वोटों से आगे।

कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू रुझान में आगे

हमीरपुर नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू रुझान में आगे चल रहे हैं।
ऊना सदर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा आगे
सरकाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे
लाहौल स्पीति सीट से भाजपा के रामलाल पहले राउंड में आगे।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री आगे
ऊना जिले की कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो आगे चल रहे हैं। हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री आगे हैं।

कुल्लू से कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। भाजपा को 33 और कांग्रेस को भी 33 सीटें मिली हैं।अन्य को दो सीट मिली है।कुल्लू से सुरेंद्र सिंह कांग्रेस 667 के अंतर से भाजपा के नरोत्म से आगे चल रहे हैं।धर्मशाला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *