

गत 16 नवम्बर को रोहडू से बीस किलोमीटर दूर कियारकु गांव में आगजनी का मामला सामने आया था,इस हादसे में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे कोली समुदाय के दो भाइयों के मकान आग लगने से जल कर राख हो गए थे,ऐसे में हिमाचल प्रदेश कोली समाज (पंजीकृत) ने पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढाया है।
कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम कश्यप,महासचिव अधिवक्ता राजेश कोश,वित्त सचिव एल आर.कश्यप और संस्था के ऑडिटर नेत्र सिंह चौहान अग्नि पीड़ितों से मिलने उनके गांव गए और उन्हें एक लाख दो हज़ार रुपए की राहत राशि प्रदान की ।
अग्नि पीड़ितों के गांव में पहुंचने से पूर्व हि.प्र.कोली समाज के उपरोक्त पदाधिकारियों ने कोली समाज की रोहडू और छौहरा खण्ड इकाइयों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ रोहडू के वन विभाग विश्राम गृह में कोली समाज की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।उसके बाद कोली समाज के राज्य कार्यकारिणी और रोहडू और छौहरा खंड के पदाधिकारी अग्नि पीड़ितों के साथ सहानुभूति व्यक्त करने और राहत राशि वितरित करने कियारकु गांव में गए।
राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला शिमला कोली समाज के महासचिव बबलू ब्रागटा,रोहडू खंड के प्रधान मनोज नेगी,छौहरा खंड के प्रधान मीरसुख और महासचिव शेर चन्द,महिला नेत्री मिंता जिंटा,बलबीर जिलटा और अन्य लोग अग्नि पीड़ितों से मिले,और आर्थिक मदद के अलावा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
