कसुम्पटी से भाजपा प्रत्याशी,शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कसुम्पटी की जनता के सामने अपना विजन रखा।आठ खण्डों के इस विजन डॉक्यूमेंट में भारद्वाज ने पर्यटन,महिला कल्याण,युवा, शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी और कृषि बागवानी और क्षेत्र विकास के अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी है।भारद्वाज ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास,स्वरोज़गार की आपार संभावनाएं है और शिमला से निकट होने के चलते बहुत से ऐसे काम यहाँ हो सकते हैं जिस से क्षेत्र कि आर्थिकी में बढ़ौतरी होगी और लोग समृद्ध होंगे।इसी के चलते,क्षेत्र में एक टाउनशिप,एक साइबर पार्क और लघु उद्योगों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया बनाने का भी भारद्वाज ने वादा किया है।भारद्वाज ने बताया कि कसुम्पटी क्षेत्र का एसडीएम कसुम्पटी में ही होगा इसके लिए जनता को शिमला पहुँचने की ज़रूरत नहीं रहेगी।उन्होंने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र में हर पंचायत में दो मैदान,दो ओपन जिम और एक पुस्तकालय खोला जायेगा।युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक कोचिंग एवं डिजिटल लर्निंग सेंटर भीं स्थापित किया जायेगा जिसमे निशुल्क कोचिंग मिलेगी।महिला कल्याण पर अपना विजन बताते हुए भारद्वाज ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जायेगा और महिलाओं के लिए एक टैक पार्क जिसमे प्रशिक्षण के साथ साथ काम करने कि सुविधा भी होगी और इसमें तैयार उत्पादों को बेचने का ज़िम्मा सरकार का होगा।पर्यटन की दृष्टि सेमशोबरा-चियोग-कोटी-क्योंथल कॉरिडोर की स्थापना करेंगे जिससे इस क्षेत्र में रोज़गार के नए साधन उपलब्ध होंगे।उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर में सरकार स्टाल्स लगाकर स्थानीय उत्पाद,खान पान के लिए एक बाज़ार उपलब्ध कराएगी जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलेगी।कुफरी में चल रहे पर्यटन व्यवसाय को सुव्यवस्थित किया जायेगा,घोड़ों के लिए एक केंद्र बनेगा जिसमें और भी सुविधाएं दी जाएगी।हर गाँव को पक्की सड़क से जोड़ना और गॉंव में पक्के रास्ते बनाना प्राथमिकता रहेगी।इस क्षेत्र में एंटी हेल गन लगाने का भी भारद्वाज ने वादा किया है।भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता से किसानी बागवानी को जोड़ते हुए कोल्ड स्टोर,मार्किट यार्ड और माल को बाज़ार तक पहुंचाने के साधन तराशे जायेंगे।दूध उत्पादन के क्षेत्र में भी सहकारिता विभाग कि मदद से चिल्लिंग, प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया जायेगा।एफ पी ओ के निर्माण पर बल देने का भी भारद्वाज ने वादा किया है। भारद्वाज ने कहा कि यह सभी वादे पूरे होने वाले हैं और इसके लिए योजना भी ध्यान में है।बहुत सी योजनाएं केंद्र सरकार की चल रही हैं जिनसे इस क्षेत्र के लिए लाभ लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *