शिमला ग्रामीण से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बलविंदर कुमार ने चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है,इसी कड़ी में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बालूगंज,टूटू,बनूटी,धामी में चुनावी प्रचार कर जनता से चुनाव में सहयोग और समर्थन की अपील की, उन्होंने कहा कि एक गरीब और साधारण परिवार से ताल्लुक रखने के चलते वे आम लोगों की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं,कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है,और ऐसे में यदि शिमला ग्रामीण की जनता उन्हें सेवा का मोका देती है तो वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

बलविंदर कुमार ने कहा कि वे कांग्रेस और भाजपा की तरह लोगों को झूठे सब्जबाग नहीं दिखाएंगे लेकिन अपनी क्षमता और हुनर के दम पर तकनीक का उपयोग करके बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए उन्होंने “22दिन का पक्का वादा”गारंटी रोजगार का इरादा”के तहत गारंटी रोजगार आभियान शुरू किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के राज में प्रदेश की जनता को केवल मंहगाई और बरोजगारी का तोफा मिला है,कहा कि चुनाव से पहले जनता को बड़े बड़े सपने दिखाने वाले दोनों राजनीतिक दल सत्ता में आते ही लोगों से किए वादे को भूल जाते हैं।बलविंदर कुमार ने दावा किया कि उनका मकसद राजनिति में आकर सत्ता का सुख भोगना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना है।इसलिए उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो भी वादे किए हैं उन्हें धरातल पर उतारने के लिए वो दिन रात काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *