पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने सामुदायिक भवन पधर के खेल मैदान में कहा कि जयराम ठाकुर गलतफहमी में न रहें क्योंकि मुख्यमंत्री भी चुनाव हारते देखे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है व महंगाई और बेरोजगारी से आम लोगों सहित युवा वर्ग हताश और निराश हैं।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सबसे बड़ा घोटाला प्रदेश सरकार के इस कार्यकाल में हुआ है जिसकी सत्ता में आते ही कांग्रेस जांच करवाएगी।कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष केहर सिंह,जोगिंद्र गुलेरिया,जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह,चंद्रमणि ठाकुर,भूप सिंह धरवाल,पधर मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल भंगालिया, चौहारघाटी मंडल अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
