प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सरकार से किसानों व बागवानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस वर्ग की कोई चिंता नहीं है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम सरकार जनमत खो चुकी है।उन्हें अब प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सिफारिश करनी चाहिए। प्रदेश में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।उन्होंने दावा किया है कि चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में यूपीए सरकार में 400 रुपये का गैस सिलिंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले भाजपा नेता आज चुप हैं,जब सिलिंडर के दाम 1100 रुपये के पार पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *