नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पैट्रोल व डीजल पर 2 बार वैट बढ़ाने के बाद 60 पैसे सैस लगाना जनता पर बोझ है।उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे करके सत्ता में आई कांग्रेस लगातार जनता पर महंगाई की मार डाली रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री से जनता से शुल्क वसूली बंद करने का आग्रह किया।जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि अनाथ और विधवा सैस के नाम पर लोगों से पैसे वसूल कर सरकार चलाने की कोशिश हो रही है।भाजपा ने विधानसभा में कहा था कि पैट्रोलियम पर टैक्स का व्यापक प्रभाव पड़ता है,जिससे सभी चीजें महंगी हो जाती हैं।इस पर मुख्यमंत्री ने सदन में आश्वासन दिया था कि यह एक प्रावधान है,जिसको सरकार नहीं लगाएगी।उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री का दावा झूठा निकला है।हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है,जहां पर यातायात और आपूर्ति व्यवस्था सड़क मार्ग पर ही निर्भर है।ऐसे में डीजल-पैट्रोल पर यह वृद्धि बुरी तरह से आम लोगों को प्रभावित करेगी।उन्होंने कहा कि सरकार की शुल्क लगाने की प्रवृत्ति पर न्यायालय ने भी टिप्पणी करते हुए सरकार के एक आदेश को रद्द करते हुए कर लादने में भी बुद्धिमत्ता और संवेदनशीलता दिखाने की नसीहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *