मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला की बोह घाटी में बादल फटने की घटना के संबंध में कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा और प्रभावित परिवारों से दूरभाष पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।उपायुक्त घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव,राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बादल फटने से हुए नुकसान,स्थानीय लोगों की सुरक्षा,आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा जिला प्रशासन द्वारा स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उन्होंने बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को शीघ्र और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्वयं नुकसान का आकलन करेंगे।जिन परिवारों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं,उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए प्रभावित परिवारों से भारी वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने की अपील की।उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को प्रभावित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *